गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: बरौली थाना क्षेत्र के सड़ाड गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से एक दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां 3 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी जख्मियों का इलाज चल रहा है।
दोनों परिवार के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते
बरौली थाना क्षेत्र के सड़ाड गांव निवासी सत्यदेव महतो और सुभाष महतो के बीच पूर्व से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों परिवार के बच्चे एक ही क्लास में पढ़ते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।
जिसको लेकर बच्चे आपस में उलझ गए। बच्चों का विवाद परिजनों तक पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मारपीट शुरू हो गई।
घटना में एक पक्ष से देव नारायण महतो की पत्नी शीला देवी, स्व. लगन महतो के पुत्र सुभाष महतो, राजदेव महतो की पत्नी गीता देवी, लगन महतो के पुत्र रमाशंकर महतो, दिलीप महतो के पुत्र चंदन कुमार, सुभाष महतो के पुत्र दिलीप महतो जख्मी हुए हैं।
दूसरे पक्ष से सहदेव महतो की पत्नी मंजू देवी, धोडप महतो के पुत्र सहदेव महतो, सत्यदेव महतो के बेटी प्रियंका कुमारी, सत्यदेव महतो के पुत्र देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र महतो की पत्नी मीना देवी, भोला महतो की पत्नी गीता देवी जख्मी हो गईं।