- पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।
गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर वार्ड 27 स्थित डीएम एसपी आवास के ठीक सामने दिन दहाड़े हथियारबंद लोग ने एक घर को अपना निशाना बना मकान को जबरन कब्जा करने की कोशिश की। साथ ही घर के महिलाओ के साथ मारपीट करने की बात कही जा रही है।
वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को अपने हिरासत में लेकर पुछताक्ष कर रही है। मिली जानकारी अनुसार हजियापुर वार्ड नम्बर 27 निवासी स्व रामारशंकर प्रसाद के कोई बेटा नही था। सिर्फ बेटियां हुई थी। बताया जाता है कि उसने दूसरी शादी मीरा देवी है। जबकिं स्व रामा शंकर प्रसाद के नाती दीपक कुमार के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था।
दोनों पक्ष मकान पर अपना अपना स्वामित्व दिखा रहे है। दीपक के माने तो उसने मकान को गंगदयाल यादव से बेच दिया है। लेकिन मीरा देवी द्वारा मकान कब्जा कर रह रही है। जबकि मीरा देवी के मानना है कि उसने मेरा मकान कब्जा करना चाहता है। इसी बीच शनिवार की दोपहर हथियारबंद लोग मकान पर पहुंचे और कब्जा करने का प्रयास करने लगे। घर के विभिन्न कमरों में ताला जड़ दिया।
आरोप है कि कब्जा करने आए लोगो ने मारपीट भी की साथ ही जेवरात भी लूट लिए। हलांकि अभी तक स्थानीय थाना में लिखित अवेदन नही दी गई है। पीड़ितों ने बताया कि घर में अचानक गंगदयाल यादव समेत दो दर्जन लोग हथियार लेकर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद घर में घुस हम लोगो को निकालने लगे। और कहने लगे कि ये मेरा घर है आप लोग निकल जाओ।
इसके बाद पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगदयाल यादव को हिरासत में ले लिया। गंगदयाल यादव राजद के नेता बताए जा रहे है जो तेजश्वी यादव के करीबी माने जाते है और पेशे से शिक्षक है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।