गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छितौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
इस मारपीट में एक पक्ष से आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। सभी लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
माझागढ़ थाना क्षेत्र के छितौली गांव निवासी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर दरोगा सिंह और उनके पटीदार गुड्डू सिंह के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। आपसी रजामंदी के साथ जमीनी विवाद में समझौता हो गया था। इसी बीच दरोगा सिंह ने अपने पटीदारों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पहले 15 धुर जमीन के लिए गुड्डू सिंह के साथ चल रहा विवाद खत्म हो गया था। इसके बाद भी गुड्डू सिंह विवादित जमीन पर अपना दीवार जोड़ रहे थे।
विरोध करने पर गुड्डू सिंह और उनके परिवार वाले मेरे घर में घुस कर महिला समेत 6 लोगों के साथ जमकर मारपीट की। सभी लोग जख्मी हो गए।
उनको तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, मांझागढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी