गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर शुक्रवार को ट्रैक्टर के धक्के से एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल चालक नगर थाने के ही चैनपट्टी गांव का रमेश राम बताया गया है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि शुक्रवार की शाम ई-रिक्शा चालक शहर से कमाई करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही नगर थाने के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंचा कि तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर से उसकी ई-रिक्शा टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल में गए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।