गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: आज सोमवार को विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के मांझा प्रखंड प्रमुख पंकज रजक को जैसे ही जानकारी मिली कि एक रोगी महिला को रक्त की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने संगठन के सक्रिय सदस्य रौशन कुमार गुप्ता से ये बात बताई। जिसके बाद श्री गुप्ता ने महिला को रक्त देकर मदद किया।
रक्तवीर रौशन कुमार गुप्ता का कहना है कि हमेशा लोगों को दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आना चाहिए। जरूरत पड़ने पर कई बार रक्तदान कर चुके हैं। संगठन के मांझा प्रखंड प्रमुख पंकज रजक ने बताया कि रक्तदान कर अनजान लोगों की जान बचाने को ही हमने अपने जीने मकसद बना लिया। मैसेज मिलते ही यह लोग मदद के लिए सक्रिय हो जाते हैं।
बताते चलें कि विश्व श्रीराम सेना समाजिक संगठन द्वारा संचालित रक्तदान समिति के सदस्य जब भी लोगों को खून की आवश्यकता होती है मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद करते हैं और उनकी जिंदगी बचाते हैं।