गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: बिहार जाति आधारित गणना-2022की आज से जिले के सभी प्रखंडो में शुरूवात हो गयी। इस गणना कार्य के प्रथम चरण में दिनांक 21/01/2023 तक संम्पन्न कर लेना है।
जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज दिनांक 07/01/2023 को बिहार जाति आधारित गणना के निरीक्षण के क्रम में गोपालगंज प्रखंड के कोन्हवा में चल रहे गणना के कार्यों का निरीक्षण किया। इस क्रम में डीएम ने गणना कर्मियों से संबंधित जानकारी के बारे मे पुछ ताछ भी की।
प्रथम चरण के गणना में मुख्यत: कर्मियों को गणना क्षेत्र का निर्धारण, मकान संख्या और भवन संख्या अंकित करना है। संक्षिप्त सूची तैयार करना, नजरी नक्शा तैयार करना और चार्ज रजिस्टर तैयार करना है। इस गणना में केवल आवासीय भवनों की ही गणना की जानी है।प्रत्येक पंचायतों के वार्डों की सात सौ की जनसंख्या पर एक इमिग्रेशन ब्लाक और यदि वार्ड की जनसंख्या सात सौ से अधिक है तो उस वार्ड की सब इमिग्रेशन ब्लॉक बनाये गये हैं।
प्रत्येक इमिग्रेशन ब्लॉक के लिए एक प्रगणक और एक सहायक प्रगणक लगाये गये हैं और प्रत्येक पंचायत के तीन वार्ड के लिए एक सुपरवाईजर नियुक्त किये गये हैं। इन सबकी मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक प्रखंड में कंट्रोल रूम एवं जिले में भी कंट्रोल रूम स्थापित किये गये है।
साथ ही सभी प्रखंडो के जिला स्तरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी गणना क्षेत्रों के निरीक्षण में लगाये गये हैं। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ. प्रदीप कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालगंज संजीव कुमार भी मौजूद रहे।