गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला पदाधिकारी ग़ोपालगंज डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता ग़ोपालगंज के न्यायालय कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान दाखिल ख़ारिज, भूमि विवाद निराकरण, बकाश्त, पैमाइस, परिमार्जन,लगान निर्धारण इत्यादि वादों एवं सम्बन्धित पंजीयों का निरीक्षण किया।
डीएम ने सभी वादों का ससमय निष्पादन के लिए निदेशित किया गया। साथ ही दायर वाद करने के सम्बंध में सम्बन्धित कागजातों की सूची न्यायालय सूचना पट्ट पर लगाने का निदेश दिया गया। ताकि दायर वाद के समय ही सभी कागजात प्राप्त हो जिसके निष्पादन में कम समय लगे।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता बीरेंद्र कुमार, उपस्थापक कपिलेश्वर कुमार सिंह मौजूद रहे।