गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाले थावे महोत्सव के तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी और आवश्यक निर्देश दिया। जिले के पच्चासवें स्थापना वर्ष पूर्ण होने एवं थावे महोत्सव के आयोजन के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन गोपालगंज द्वारा एक स्मारिका का प्रकाशन किया जाना है।
जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने बताया कि गोपालगंज की भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक सामाजिक विरासत, तथ्यों की जानकारी रखने वाले शिक्षाविद् एवं विद्वजन अपना आलेख एक पेज में स्मारिका में प्रकाशन हेतु दे सकते हैं। इससे संबंधित कुछ मौलिक रचनाएं साथ ही गोपालगंज के सौहार्द एवं संस्कृति आदि पर भी अपना आलेख भी प्रकाशन हेतु दे सकते हैं।
उक्त संबंधित आलेख समाहरणालय गोपालगंज के जिला स्थापना कार्यालय में दिनांक 8 अप्रैल 2023 संध्या 5:00 बजे तक दे सकते हैं।
डीएम ने बताया कि उत्कृष्ट आलेख देने वालों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में उप विकास पदाधिकारी अभिषेक रंजन, भूमि सुधार उप समाहर्ता -सह-स्थापना उप समाहर्ता बिरेन्द्र कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकान्त आर्य, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रशांन्त कुमार आदि थे।