गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के निर्देशानुसार जिला गोपालगंज में जिला पदाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की बैठक मंगलवार को सभाकक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें डीएम ने आवश्यक निर्देश दिया।
साथ ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान को प्रतियोगिता में जिले के सभी विद्यालय के भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधित निर्देश दिया गया। शुद्ध पेयजल हेतु PHED को निर्देश दिया गया एवं साफ सफाई हेतु नगर परिषद् को निर्देश दिया गया। विधि व्यवस्था हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही चिकित्सा हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27.10.2023 से 29.10.2023 तक करने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता शहर के विभिन्न आयोजन स्थलों पर किया जायेगा। मिंज स्टेडियम, वीएम फील्ड, अंबेडकर भवन गोपालगंज, गोपालगंज क्लब में करने का निर्णय लिया गया ।
जिसमें विभिन्न खेल विधा जैसे एथलेटिक्स बालक/बालिका अंडर 14/17/19, फुटबॉल बालक अंडर 17/14, वॉलीबॉल बालक अंडर 14/19 बालिका अंडर 14/17/19, कबड्डी बालक/बालिका अंडर 14/17/19, बैडमिंटन बालक/बालिका अंडर 14/17/19, कुश्ती बालाकुंडर 17/19, तायकवंडो बालक/बालिका अंडर 14/17/19, शतरंज बालक/बालिका अंडर 14/1719, योगा बालक/बालिका अंडर 14/17/19, क्रिकेट बालक अंडर 14/1719 तथा वूशु बालक/बालिका अंडर 17/19 जिसमें खेल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान गोपालगंज, प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय रामचंदरपुर, उच्च विद्यालय, वीएम इंटर कॉलेज, मुखी राम उच्च विद्यालय थावे, एसएस बालिका उच्च विद्यालय, गोपालगंज एवं सचिव जिला क्रिकेट संघ, वूशु संघ, तायकवंडो संघ, कुश्ती संघ, बैडमिंटन संघ, सचिव वॉलीबॉल संघ, एथलेटिक्स संघ, कबड्डी संघ, वरीय महिला/पुरुष खिलाड़ी में सुमित शर्मा, दीपक कुमार तिवारी, पूनम कुमारी, निशु कुमारी सिंह, शारीरिक शिक्षक राजीव कुमार सिंह, रमन कुमार, माधो ठाकुर व सुनील साह आदि मौजूद थे।