गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: व्यवहार न्यायालय में परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायधीश राकेश मालवीय, डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसपी स्वर्ण प्रभात, एडीजे वन गीता गुप्ता, एडीजे तीन सतीश कुमार देव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नर्वदेश्वर पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया।
डीएम ने अधिक से अधिक नोटिस का तामिला कराने के लिए एसपी की प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी मामले उनके समक्ष आते हैं उनके निस्तारण के प्रति ध्यान दें।
न्यायिक पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा गया कि आपके द्वारा सर्वाधिक केस का निपटारा किया गया है। सभी समस्याओं का समाधान हमारे नजरिए पर निर्भर करता है। जब आपका नजरिया समाधान का होगा तो सारी समस्याओं का समाधान होना सुनिश्चित है और यदि समस्या को समस्या समझने लगेंगे तो उसका समाधान होना संभव नहीं होगा। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि सुदूर गांव से आई हुई जनता के हित का ख्याल रखते हुए विशेष प्रयास कर उनके समस्याओं का समाधान का प्रयास करें। लोक अदालत में 24 बेंच की व्यवस्था की गई थी। जहां पर विभिन्न प्रकार के वादों का निपटारा किया।
सुदूर गांव से आए हुए वादियों की सहायता के लिए वॉलिंटियर की तैनाती की गई थी। एडीजे वन गीता गुप्ता ने बताया कि समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए न्याय व्यवस्था व कानून व्यवस्था के हित में लोक अदालत कार्यक्रम को आप सभी मिलकर सफल बनावें।
वहीं बैंक पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि मामलों में लचीला रुख अपनाते हुए अधिक से अधिक मामले का निपटारा सुनिश्चित कराएं।अंन्त में प्रियंका कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।