हथुआ।व्हीएसआरएस संवाददाता: सूर्य उपासना के महा पर्व के पावन अवसर पर स्थानीय प्रखंड के बरवा गाव में छठव्रतियों के बीच शुक्रवार को सामग्री का वितरण किया।
सामाजिक संस्था श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित सामग्री वितरण कार्यक्रम में 125 व्रतियों को नारियल, अगरबत्ती, दिया सलाई, अर्ता पत्ता सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। गरीबों को सामग्री मिलते ही छठ व्रतियों का चेहरा खिल उठा। इस सम्बन्ध में श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ राम विष्णु ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठव्रतियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।
सामग्री देने से कुछ नहीं है लेकिन संस्था का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस महंगाई में गरीब परिवार पर पर्व त्योहार बोझ न बने इसके लिए प्रतिवर्ष संस्था सामग्री का वितरण करते रहा है। इस महंगाई के दौर में कई परिवार मन को संकोच कर पर्व त्योहार भी ठीक से नहीं कर पाते है। इसी को लेकर संस्था सामाजिक क्षेत्र में कार्य हेतु क़दम उठाते रहा है। यह पर्व कौमी एकता का प्रतीक भी है। जिसमें सभी वर्ग, जाति, धर्म समुदाय के लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेते है।
सामग्री वितरण में दिवाकर प्रसाद, जुगनू, रेयाज अहमद, पुष्प राज, अली मियां, पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश, वेद प्रकाश, संतोष कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश, चंचल, बिंदु देवी, शोभा देवी, दीप्ति दीपांजलि, मधु श्रीवास्तव,ज्योति, सोनू कुमार, आंशू इत्यादि थे।