गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर वार्ड नंबर 8 कैथवलिया गांव में शुक्रवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां सभी जख्मियों का इलाज चल रहा है। जख्मियों में लकेश्वर साह के बेटा झूनी साह और झूनी साह के बेटा मुकेश कुमार के अलावा दूसरे पक्ष से अशर्फी गुप्ता के बेटा प्रभुनाथ गुप्ता ,प्रभु नाथ गुप्ता के बेटा मनोज गुप्ता शामिल है।
लाठी और डंडे से किया हमला
मुकेश गुप्ता और मनोज गुप्ता दोनों आपस में पाटीदार हैं। दोनों के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बीच मुकेश गुप्ता का आरोप है कि वह अपना मकान बना रहा था। तभी उसके पाटीदार मनोज गुप्ता ने आकर रोक लगा दिया। जिसके बाद विवाद हो गई और इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
जिससे पिता-पुत्र बुरी तरह जख्मी हो गए। मनोज गुप्ता का कहना था कि वह किसी मामले का गवाह था और इस को लेकर हमेशा आरोपियों के द्वारा गवाही नहीं देने को लेकर दबाव डाला जाता था। विरोध करने पर मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से 4 लोगों को गिरफ्तार कर गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
नगर थाना अध्यक्ष प्रशांत राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन काे लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के लोग मारपीट में चार लोग जख्मी हुए है जिन्हें हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया हैं।