गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला चित्रकूट मंदिर में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान की एक बैठक हुई। जिसमें संस्था को रजिस्ट्रेशन कराने पर चर्चा की गई। सहयोगकर्ताओं के आश्वासन से ऐसा लगा कि स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान का रजिस्ट्रेशन बहुत जल्द हो जाएगा। यह संस्था गरीबों के उत्थान के लिए सदा प्रयत्नशील रहेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य व आर्थिक सुधार के लिए प्रयासरत रहेगा। यह संस्था पूरे भारतवर्ष में कार्य करेगी। इसके सदस्यों की संख्या प्रतिदिन इसके लोक लुभावने कार्यों के द्वारा बढ़ाई जाएगी।
उक्त बातें बैठक के दौरान अध्यक्ष आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि दूसरा निर्णय यह लिया गया कि 12 जनवरी को युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें शहर के प्रबुद्ध व्यक्तियों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
जिसमें स्वामी जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प वर्षा व उनके जीवन पर चर्चा व भाषण का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम जादोपुर रोड स्थित जिला चित्रगुप्त मंदिर में होगा। बैठक में सचिव महेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवि शेखर सिंह व मृत्युंजय प्रताप, अभिषेक कुमार सिन्हा, ध्रुव प्रसाद सन्नी, राजेश कुमार, अमित कुमार व अन्य कई व्यक्तियों ने भाग लिया।