गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: शून्य से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी दिव्यांग जन के लिए सभी 14 प्रखंड संसाधन केंद्रों (बीआरसी) में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तिथि व स्थल निर्धारित कर दिया गया है। उप विकास आयुक्त सह उपाध्यक्ष जिला दिव्यांगता प्रमाणीकरण अनुश्रवण समिति गोपालगंज की ओर से दिनांक 12 अप्रैल 2023 से 25 मई 2023 तक सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों में दिव्यांगता जांच मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसका प्रखंड वार एवं तिथि वार कैलेंडर जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला दिव्यांगता प्रमाणीकरण अनुश्रवण समिति गोपालगंज के अनुमोदन उपरांत प्रखंड वार जांच सह मूल्यांकन की तिथि एवं स्थल का नाम निम्नलिखित है।
जिसमें प्रखंड बैकुंठपुर के लिए दिनांक 12 एवं 13 अप्रैल 2023 को प्रखंड संसाधन केंद्र बैकुंठपुर, प्रखंड सिधवलिया के लिए 15 एवं 17 अप्रैल 2023 स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र सिधवलिया, प्रखंड बरौली के लिए 18 एवं 19 अप्रैल 2023 स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र बरौली, प्रखंड मांझा के लिए 20 एवं 21 अप्रैल 2023 स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र मांझा, प्रखंड गोपालगंज के लिए 24 एवं 25 अप्रैल 2023 स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र गोपालगंज, प्रखंड थावे के लिए 26 एवं 27 अप्रैल 2023 प्रखंड संसाधन केंद्र थावे, प्रखंड कुचायकोट के लिए 28 अप्रैल एवं 2 मई 2023 स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र कुचायकोट, प्रखंड हथुआ के लिए 3 एवं 4 मई 2023 स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र हथुआ, उचकागांव के लिए 6 एवं 8 मई 2023 स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र उचकागांव, प्रखंड पंचदेवरी के लिए दिनांक 9 एवं 10 मई 2023 स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र पंचदेवरी, प्रखंड फुलवरिया के लिए 11 एवं 12 मई 2023 स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र फुलवरिया,
प्रखंड भोरे के लिए 13 एवं 15 मई 2023 स्थल -प्रखंड संसाधन केंद्र भोरे, प्रखंड कटेया के लिए 16 एवं 17 मई स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र कटेयां और प्रखंड विजयीपुर के लिए 18 एवं 19 मई स्थल प्रखंड संसाधन केंद्र विजयीपुर निर्धारित किया गया है। इन शिविर में निर्धारित तिथि को पहुंचकर अपनी जांच कराकर यूडी आईडी बनवा सकते हैं। उक्त जांच शिविर में भाग लेने के लिए दिव्यांग बच्चे को अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं दो फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक दिव्यांग बच्चे दिव्यांग का प्रमाण पत्र एवं यूडी आईडी कार्ड बनवाने के लिए www.swavlambancard.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं।