गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के जादोपुर रोड़ स्थिति शिव और श्री साई मंदिर स्थापना दिवस को लेकर साई भक्तों ने शहर के विभिन्न मार्गो से पालकी निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव पालकी शहर के जादोपुर रोड़ स्थिति साई मंदिर से निकल कर मौनीया चौक घोष मोड़,अंबेडकर चौक पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए पुन:साई मंदिर में पहुंचा।
दरअसल पालकी में सैकड़ों की संख्या में मौजूद शिव भक्तों ने पालकी यात्रा में शामिल होकर भक्तिमय गीतों का गायन करते हुए साईं का गुणगान किया। भक्तों के उत्साह और भक्तिभाव को देखकर वातावरण भक्तिमय हो गया था। पालकी जादोपुर रोड़ स्थित शिव मंदिर से निकलकर मौनीया चौक, घोष मोड़, अंबेडकर चौक, पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए वापस साईं मंदिर परिसर में पहुंची।
भंडारे का किया गया आयोजन
रास्ते में जगह-जगह पालकी का स्वागत किया गया। वही मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया था। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया था। मंदिर में भगवान शिव की विशेष आरती और पूजा का आयोजन किया गया।
वहीं शिव भक्तों का कहना है कि भगवान शिव उनकी हर मुश्किल में उनके साथ रहते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं। वे भगवान शिव से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। शिव पालकी यात्रा सामाजिक सदभाव का भी प्रतीक है। विभिन्न जाति, धर्म और समुदाय के लोग भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए एकजुट हुए।