गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव के नारों से पूरा महौल गुंजायमान हो उठा। साथ ही शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर सुख शांति समृद्वि की कामना की।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के विभिन्न शिवालयों में लोगों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिल रही है। हर कोई इस पावन अवसर पर भगवान भोले नाथ को जलभिषेक और दुग्धाभिषेक कर के भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने में जुटे रहे। वहीं, प्राचीन शिव मंदिर बालखण्डेश्वर महादेव के दरवबार में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों ने एक दिन पूर्व से ही तैयारी आरंभ कर दी थी। शिवमंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्त पहुंच गए थे। सुबह दस बजे तक मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुट गई थी। मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ने के कारण लोगों को जल चढ़ाने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
हालांकि प्रशासन के द्वारा भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए लोगों को कतार लगाकर मंदिर में प्रवेश करवाया जा रहा था। मंदिर परिसर में भक्तों की काफी लंबी कतार देखी गई।
दो सौ वर्षों का है इतिहास
जनता सिनेमा रोड स्थित बालखंडेव नाथ के मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। ऐसी मान्यता है कि 200 वर्ष पहले जब हथुआ राज का राज हुआ करता था। तब गोपालगंज शहर के बीचों बीच जहां बाल खंडेश्वर महादेव का मंदिर है। उस स्थान पर हथुआ राज की छावनी हुआ करती थी। इसी छावनी में कुछ सैनिक भी रहते थे। सैनिकों द्वारा खेती करने के उद्देश्वय से जब खेत की जुताई की जा रही थी तभी हल द्वारा खेत से एक शिव लिंग निकला।
हल से शिव लिंग थोड़ी से खंडित हो गई। स्थानीय लोग व सैनिकों द्वारा खंडित शिवलिंग को वही स्थापित कर एक छोटा सा स्थान दे दिया। पूजा अर्चना करना शुरू कर दिए। धीरे-धीरे यह बात आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। लोगों की भीड़ जुटने लगी।