मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को किया गया है। इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से जगत जननी मां दुर्गा को विदा किया। मां की प्रतिमा पूजा पंडाल से निकलकर इटवा स्थित पवित्र दाहा नदी के घाट पर पहुंची, जहां भक्तों ने प्रतिमा का विसर्जन किया। दोपहर से शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा।
कल गुरुवार को विराजित प्रतिमाओं का विजर्सन नहीं हुआ। आज दोपहर से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरु किया गया। माता भगवती की प्रतिमा के विसर्जन का दौर शहर के विभन्न पंडालों से शुरू हुआ जो, मेन रोड होते हुए इटवा धाम तक माता की विसर्जन यात्रा निकली। विसर्जन यात्रा में माता के गीत के साथ भक्त जयकारे लगा रहे थे।
इधर, माता के विसर्जन यात्रा को देखने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भक्ताें की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने गमगीन होकर मां की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान घाट व रास्ते में पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी|