मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर व उचकागांव प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली धूमधाम से मनाया गया। प्रकाशोत्सव को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा।
अंधकार पर प्रकाश की जीत के इस पर्व को लेकर घर की साफ सफाई कर लोगों ने खुशियों के दीए जलाए। दीप मोमबत्तियां की लरियो से घरों की सुंदरता में चार चांद लग गया था। रंग-बिरंगे आकाश दीपों से आसमान की भी सुंदरता बढ़ गई थी।
घरों में महिलाओं द्वारा मनमोहक रंगोली भी बनाई गई थी। पकवानों की खुशबू से दीपावली की खुशी मानव जुगनी हो चुकी थी। बच्चों संग बड़ों ने भी पटाखे जलाएं| काफी उत्सुकता देखी गई। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की कहीं-कहीं लोगों ने पर्यावरण प्रदूषण को लेकर इको फ्रेंडली दीपावली भी मनाई।
घरों में लोगों ने धन धाने व आरोग्य हेतु महालक्ष्मी की पूजा अर्चना भी की। वही काली पूजा को लेकर कई जगह भीड़ देखी गई। मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण में डटे रहे।