गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली गांव में कर्ज में डूबे मजदूर ने खेत की तरफ पहुंच कर पेड़ में फंदा बनाकर लटक कर अपनी जान दे दी।
सूचना मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि भोरे थाना क्षेत्र के हाता पड़रौना गांव निवासी मोती चंद्र राम बुधवार की देर शाम को मजदूरी करने के बाद वापस लौट कर चंवर कि तरफ चला गया। इस दौरान देर रात तक वह घर नहीं लौटा। उनके घर के सदस्यों खोजबीन करने के साथ ही पुलिस को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद जगतौली गांव में एक पेड़ से मोती चंद्र राम के शव को पेड़ से लटकते देखकर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह कर्ज में डूबे हुए थे। ऐसे में कर्ज के कारण काफी परेशान भी रहते थे। कर्ज के टेंशन में ही उन्हाेंने आत्महत्या कर ली है।