गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मादाचक डुमरिया गांव में तीन दिनों से लापता तीन वर्षीय एक बच्चे का शव पोखर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया।
मृतक मादाचक डुमरिया गांव के ही भला चौहान का छह वर्षीय पुत्र कुश कुमार उर्फ नगवा था। घटना का संबंध में बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते खेलते अचानक घर से गायब हो गया था। परिवार के सदस्य उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। तीन दिन से परिवार के सदस्य बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। इस बीच तीन दिन के बाद उसका शव गांव के ही पोखर में मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को पोखरे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।
वहीं पोखरे में शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी। उधर सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद जब शव मृतक के दरवाजे पर पहुंचा तो उसे देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। वहीं परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों को आसपास के लोग मानने की कोशिश कर रहे थे। मगर उनके आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था।