गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शुक्रबलिया गांव में 24 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
मृतक की पहचान शुक्रबलिया गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ सिंह के बेटे भीम सिंह के रूप में की गई है। भाई प्रेमचंद्र ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी भाभी उसके पास पहुंची और बताया कि उसका पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक युवक के भाई प्रेमचंद ने बताया कि उनकी भाभी का गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध है। उसका पति भीम सिंह लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। पत्नी के व्यवहार में बदलाव देख कर उसकी मां अपने बेटे को सारी बातें भी बताई। करीब दो सालों से दोनों के बीच अवैध संबंध था।
इसकी जानकारी पाकर भीम सिंह एक महीने पहले अपने घर लुधियाना से आया था, लेकिन पति के आने के बाद वह फिर दस दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई और तीन दिन पहले वह घर आई थी जिसके बाद पति पत्नी में विवाद हुआ था।
इसी बात को लेकर उसकी पत्नी पति से नाराज थी। भाई ने बताया कि उसे शक है की उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। बता दें कि मृतक तीन भाइयों में मांझील था।
फुलवरिया थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि फांसी के फंदे से लटका हुआ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पारिवारिक कलह में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।