गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आये हुए प्रत्येक फरियादी से मिलकर उनकी समस्याओं के सुना और फरियादियों के आवेदन पर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
मिलने वालो में छठिया देवी कोईसा खुर्द प्रखंड पंचदेवरी, संदीप कुमार भारती पेनुला राम सेन प्रखंड फुलवरिया, हरेंद्र ठाकुर भठवा रूप प्रखंड कुचायकोट, संतोष कुमार तिवारी रामपुर जीवधर प्रखंड कुचायकोट,परमानंद प्रसाद माधवपुर ओपी प्रखंड बरौली, कुरैशा खातून बखरिया प्रखंड भोरे ,हरिशंकर राम राजपुर प्रखंड फुलवरिया ,अशेषर शुक्ला गौसिया प्रखंड माझा ,मीना देवी असंदी महुअवा प्रखंड कुचायकोट, देवनाथ शर्मा पथराटोली प्रखंड माझा, रेनू देवी हजियापुर प्रखंड गोपालगंज, योगेंद्र सिंह मुरार बतरहा प्रखंड फुलवरिया, रामसुंदर राम बगरा प्रखंड गोपालगंज एवं गुलशन खातून आदि थे।