गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबैली गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से एक माली की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी 65 वर्षीय सहदेव भगत के रूप में की गई। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मृतक पेशे से फूल बेचने का काम करता था। रोज की तरह फूल देकर वह वापस साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।
इसी बीच वह जैसे ही दिघवा गांव के पास पहुंचा ही था की तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार धक्का मार कर फरार हो गया। साईकिल सवार व्यक्ति मौके पर ही गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इ ट्रैक्टर के चपेट में आने से साइकिल सवार माली जख्मी, ईलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है की मृतक का एक बेटा है। जो बाहर रहकर काम करता है। घर पर वह अपनी पत्नी के साथ रहता था।