गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता : नगर थाना क्षेत्र के कैलाश होटल के पास एक बेकाबू मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक निवासी स्व अमला सिंह का बेटा सुरेंद्र सिंह के रूप में की गई।
सुरेंद्र सिंह किसी काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल पर सवार होकर कही जा रहा था। वह जैसे ही कैलाश होटल के पास पहुंचा अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। मोटरसाइकिल सवार वहां से फरार हो गया। जबकि साइकिल सवार व्यक्ति मौके पर ही गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगो ने तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। फिलहाल घायल व्यक्ति की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।