- विजयी प्रत्याशियों को मिला सर्टिफिकेट
गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के थावे प्रखंड के डायट में पंचायत उप चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान अपने अपने प्रत्याशियों के नतीजा सुनने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे-जैसे नतीजा घोषित हों रही थी वैसे वैसे प्रत्याशियों के बीच जश्न का महौल बनता जा रहा था।
दरअसल उप चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे लोगो में किसी को ताज मिला तो किसी को निराशा हाथ लगी। विजयी प्रत्याशियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सर्टिफिकेट प्रदान किया। थावे प्रखंड के धतिवना पंचायत के मुखिया पद पर ब्रम्हदेव मुसहर विजयी हुए। प्रखण्ड के धतीवना पंचायत में मुखिया सुखल मुसहर की हत्या के बाद सीट रिक्त हो गया था। साले का सीट बरकार रखने के लिए बहनोई ब्रह्मदेव मुसहर ने मुखिया पद पर चुनाव लड़कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 425 मतो से पराजित किया। ब्रह्मदेव मुसहर को 1760 मत मिले और निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्भय कुमार को 1335 मत प्राप्त हुआ। मठगौतम निवासी और धतिवना पंचायत के मुखिया सुखल मुसहर को अपराधियों ने 18 जनवरी 22 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उसके बाद से धतीवना पंचायत में मुखिया पद रिक्त हो गया था। पंचायत उप चुनाव में सुखल मुसहर के बहनोई ब्रह्मदेव मुसहर ने बाजी मारी। जबकि थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप बीते नौ फरवरी को अपराधियों ने फुलूगनी पंचायत के मुखिया व लोहरपट्टी गांव निवासी मोहम्मद कुरैश को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उसके बाद से मुखिया का सीट रिक्त हो गया था। फुलुगनी पंचायत में पिता के हत्या के बाद पुत्र ने पिता के सीट बरकरार रखने के लिए मुखिया के पद पर सरवर अली ने चुनाव लड़ा और मुखिया के पद पर कब्जा जमा लिया। फुलवरिया प्रखंड के पंचायत चुरामन चौक के मुखिया प्रत्याशी कांटे की टक्कर में गया कुमार सिंह ने 41वोट से पहली बार जीत हासिल किया।
- पंचायत उप चुनाव का परिणाम घोषित
कुचायकोट प्रखंड के पंचायत अहिरौली दुबौली के वार्ड सदस्य नितु देवी, रामपुर खरेया पंचायत के वार्ड सदस्य, राजीव कुमार सिंह विजयी घोषित किए गए। अहियापुर पंचायत के सरपंच पद पर रघुनाथ प्रसाद विजयी हुए ।कुचायकोट प्रखंड के ही रामपुर माधव पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के रूप में पिंकी देवी विजयी हुयी।हथुआ प्रखंड के वरई ईसर पंचायत के सरपंच पद पर मनोज साह ने विजय हासिल की।
हथुआ के ही कांन्धगोपी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद पर कलामु निशा ने विजई हुई। छाप पंचायत के वार्ड सदस्य पद पर रीना देवी ने विजय प्राप्त की। वही सिधवलिया प्रखंड के कुशहर पंचायत में सरपंच पद पर गुड़िया देवी विजयी हुयी। प्रखंड बैकुंठपुर के सिरसा मानपुर पंचायत में वार्ड सदस्य पद पर सवारो देवी बिजयी हुयी।
वही विजयीपुर प्रखंड के मुसहरी पंचायत में वार्ड सदस्य पद पर रामअशीष राम,भोरे प्रखंड के जगतौली पंचायत में पंचायत समिति के एकमात्र सदस्य पद पर सुमित्रा देवी, सदर प्रखंड गोपालगंज के पंचायत बिशुनपुर पूर्वी में एकमात्र पद वार्ड सदस्य पर निरज कुमार सिंह बिजयी हुए।उचकागांव प्रखंड के पंचायत छोटका साखे में वार्ड सदस्य पद पर अलीमून, बरौली प्रखंड के पंचायत सोनबरसा के सुमन कुमारी,पंचायत हसनपुर की कोशीला देवी और बिशुनपुरा के वार्ड सदस्य पद पर रामशीला देवी ने विजय हासिल की।
बरी ईशर के सरपंच मनोज ,अहियापुर के रघुनाथ एवम कुशहर के सरपंच गुड़िया बनी। फिलहाल जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थको के बीच खुशिंका महौल है एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न बनाते हुए नजर आए।