गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुण्ड ग़ांव में दो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्ष से 7 लोग जख़्मी हो गए जिनका ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल एक कि स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वहीं, चिकत्सकों ने स्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया । जख़्मीयो में सुरेंद्र सिंह के बेटा मुकेश सिंह जितेंद्र सिंह ,उपेंद्र सिंह व उसकी पत्नी मीना देवी जबकिं दूसरे पक्ष से सुरेश सिंह और सिकंदर सिंह शामिल है।
मिली जानकारी अनुसार काकड़कुण्ड ग़ांव निवासी सुरेंद्र सिंह व उसके पाटीदार सुरेश सिंह के बीच पूर्व से ही जमीनी विवाद चल था। इस बीच आज खेत मे कूड़ा फेकने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गई। इसी बीच दोनों ओर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें एक पक्ष से दो लोग व दूसरे पक्ष से पांच लोग जख़्मी हो गए। इस दौरान जख़्मी मुकेश सिंह ने बताया कि हमारे जमीन पर पटीदारों द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा था।
इस पर विरोध करने पर अचानक लाठी डंडे से लैस होकर आरोपी पहुंच गए और सभी लोगो को मारपीट करने लगे। इसमें महिला समेत पांच लोग जख़्मी हो गए।
वही दूसरे पक्ष सुरेश सिंह का कहना है कि हम हमलोग अपने जमीन पर कूड़ा फेंकते है लेकिन आरोपियों द्वारा हमेशा गाली गलौज किया जाता है और विरोध करने पर मारपीट की जाती है।