गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के मौनिया चौक पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के सदन की सदस्यता खत्म करने को लेकर पीएम का पुतला फूंका। इससे पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों प्रदेश प्रतिनिधियों और जिला कांग्रेस की पदाधिकारीयों की एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इफ्तेखार हैदर ने की।
जिला प्रभारी पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने संबोधित करते हुए कहा आज हमारे नेता को सदन की सदस्यता खत्म कर के देश के लोकतंत्र पर कुठाराघात है। यह सुयोजित ढंग से रचित है। ताकि देश के जन मानस का ध्यान अडानी से हटाकर मोदी अपने मित्र को बचाना चाहते हैं।
गोपालगंज के पूर्व विधान परिषद के प्रत्याशी ओम प्रकाश गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि देश के महापुरषों ने इस देश को और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिए। केंद्र की सरकार इस तरह के कुकृत्यों से लोकतंत्र को तारतार कर रही है। जिसको हम कांग्रेस जन कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह लड़ाई सिर्फ पार्टी और राहुल गांधी की नही है।
आने वाली पीढ़ी जब हमसे पूछेगी की जब देश के लोकतंत्र और संविधान की हत्या की जा रही थी तब हमारी भूमिका क्या थी। जब हमारे हक़ की हत्या हो रही थी तब हमारी भूमिका क्या थी। इस लिये अपनी भूमिका दर्ज कराने गोपालगंज के सैकड़ो कार्यकर्ता 27 तारीख को पटना में आयोजित आक्रोश मार्च में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार मांझी, जुल्फेकार अली भुट्टो, राजकिशोर राम, निशान्त सिंह, हरेन्द्र तिवारी, हरिमोहन तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, राजकुमारी गुप्ता, रविन्द्र नाथ सिंह व प्रेम नाथ राय शर्मा आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।