गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव में बाइक के धक्के से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धनंजय कुमार नामक बच्चा अपने दरवाजे पर खेल रहा था। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया और वहां से फरार हो गया। बाइक के धक्के से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों की नजर जब घायल बच्चे पर पड़ी तो इलाज के लिए उसे लेकर पहले मांझागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देख कर बेहतर उपचार के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है।
घायल बच्चे के परिवार के सदस्यों ने बताया कि धक्का मारने वाला बाइक सवार युवक उनके गांव का ही है। धक्का मारने के बाद वह फरार हो गया है। उसकी तलाश करने व इलाज का खर्च लेने के लिए स्थानीय लोग पहल कर रहे हैं। इलाज का खर्च बाइक सवार अगर देता है तो ठीक है। नहीं तो उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।