मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के मन्दिर मार्ग पुरानी सब्जी मंडी महादेव शिव श्री राम जानकी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठियार धूमधाम से मनाया गया।
छठियार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह का माहौल रहा। सोहर गीत से मन्दिर परिसर गूंज रहा था। संध्या में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
मंदिर के पुजारी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के गगनभेदी जयघोष से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा। पूजा के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें तकरीन तीन हज़ार लोगों ने प्रासाद ग्रहण किया।