गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसडीला बाजार पर शुक्रवार की शाम हुए छात्र अंकित की हत्या के विरोध में शनिवार को पत्थर बाजी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने वैसे लोगो पर नामजद मामला दर्ज किया है जो या तो इस दुनिया मे ही नही है या फिर किसी की आंखों से दिखाई ही नहीं देता। इसके अलावे कोई अपने बेटे के ईलाज कराने गोरखपुर में था।
बताया जाता है कि पिछले शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के बसडीला बाजार पर पसरमा गांव निवासी एक छात्र अंकित की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शनिवार की सुबह आक्रोशित लोगों द्वारा आरोपी के घर के पास शव रख कर भारी बवाल किया था। आरोपीके घर पथराव किया गया। इस दौरान पुलिस ने अनियंत्रित लोगो को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया।
इसके बाद पुलिस को भी इसका शिकार होना पड़ा। लेकिन पुलिस ने उपद्रव करने वालो को चिंहित कर कुल 39 नामजद और 211 अज्ञात लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। दर्ज मामले में बसडीला बाजार निवासी स्व विशुनी बस्फोर के बेटा स्व गुदुन वास्फोर और उसकी पत्नी सरली देवी शामिल है। सरली देवी के दोनों आँखों से कुछ नही दिखता है। जो बिना एक सहायक के एक जगह से दूसरे जगह जा भी नहीं सकती है।
उसका नाम एफआईआर में दर्ज है इसके अलावे स्व गुदुन बस्फोर का नाम दर्ज किया गया है, जो 6 माह पहले किसी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई है।
वहीं, सुदामा साह अपने बच्चे के ईलाज कराने गोरखपुर गए थे उनका भी नाम एफआईआर में दर्ज है।फिलहाल पुलिस के खिलाफ लोगो के बीच आक्रोश देखने को मिल रही है।