पंचदेवरी। व्हीएसआरएस संवाददाता: पंचदेवरी प्रखंड के परसौनी नहर में एक बोलेरो गिर गई। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बहेरवां बाजार के एक निजी अस्पताल में कराया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि यूपी के महाराजगंज के अवधेश सिंह अपने पांच साथियों के साथ बोलेरो से झारखंड के लिए जा रहे थे। इसी दौरान परसौनी पुल के समीप अनियंत्रित होकर नहर में बोलेरो गिर गई। जिसमें सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।
आसपास के लोगों के द्वारा सभी घायलों को निकाला गया। और ल्लेखां के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। प्रशासन के द्वारा क्रेन मंगाकर नहर से बोलोरो निकाली गई। बतादें कि पंचदेवरी प्रखंड में सिधरियां नहर पर बने पुल और परसौनी नहर पर बने पुल डेंजर जोन के लिए जाने जाते हैं। यहां आए दिन वाहन पलटते रहती हैं।
घटना दुर्घटना यहां के लिए आम बात है। हालांकि प्रशासन के द्वारा पुल के दोनों तरफ ब्रेकर बनवाया गया है। उसके बाद भी इस सड़क से आने जाने वाले नए लोग नहर में गिर जाते हैं।