सम्राट चौधरी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई ‘लव-कुश रथ यात्रा’ गुरुवार को गोपालगंज पहुंची। इस दौरान भाजपा नेताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित पटेल के नेतृत्व में भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं के द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर रथ यात्रा अभियान के संयोजक जेपी वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यात्रा के दौरान भगवान राम, माता सीता और लव-कुश के चित्रों के साथ झांकियां निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग भगवा झंडे और बैनर के साथ वाहनों के काफिले में निकले थे।
भाजपा नेता डॉ.राजेश वर्णवाल ने कहा कि यह यात्रा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की खुशी में निकाली गई है। यात्रा के माध्यम से लोगों को रामायण की कथा और लव-कुश के महान कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लवकुश समाज के नेतृत्व में निकाली गई है। इसके माध्यम से सारे हिन्दू समाज सनातन धर्म के लोग भाजपा के साथ हैं।
गोपालगंज के भाजपा कार्यकर्ता हिंदू समाज के लोग इस रथ यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्हें यहां से आगे की यात्रा के लिए विदा किया गया। वहीं भाजपा नेता रवि प्रकाश मनी ने बताया कि अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठान को लेकर इस यात्रा में सभी समाज के लोग शामिल हैं। सामाजिक समरसता की यह यात्रा है, क्यों बिहार और उत्तर प्रदेश में बहुत ही गहरा संबंध रहा है। राम जी का ससुराल है। माता जानकी बिहार की थी।
इस यात्रा का व्यापक उद्देश्य है। हम सब राम के वंशज हैं और इसलिए यह लव कुश यात्रा को लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बिहार के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण बिहार के संदेश को लेकर यह यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा गोपालगंज से आगे बढ़कर वाल्मीकिनगर बक्सर समेत विभिन्न जिला होते हुए अयोध्या पहुंचकर 22 जनवरी को अयोध्या में समाप्त होगी।
इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक पाण्डेय, नगर अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष सुदामा मांझी, भाजपा नेता सह विधान परिषद प्रतिनिधि जयहिंद प्रसाद, अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीश कुमार, राजन तिवारी, अभिषेक सिंह, विराट वयाहुत,चंदन यादव ,चुमन तुरहा सहित सैकड़ों रामभक्त शामिल रहे।।