- बिहार की राजनीति में राहुल गांधी का कोई रोल नहीं।
गोपलगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: भाजपा के सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनने के पहली बार गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया। सिक्कों से तौल कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान शहर के अंबेडकर भवन में एक सभा की गई। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में नीतीश कुमार का खाता भी नहीं खुलेगा और चालीस की चालीस सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।
भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष हेलिकॉप्टर से बैकुंठपुर प्रखंड के राजा पट्टी पहुंचे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी के नेतृत्व में उन्हें सिक्कों से तौला गया। इसके बाद जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर डॉ राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद साईकिल पर सवार होकर आधा किलोमीटर की यात्रा तय कर अंबेडकर भवन पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित किया।
बिहार में 40 की 40 सीट जीतेगी भाजपा
सम्राट चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे। बिहार में नीतीश कुमार जी की पार्टी का खाता खुलने वाला नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की वे अब बीमार पड़ गए नाम के बीमार हैं, लेकिन भगवान करे स्वस्थ हो जाएं उनकी बात कोई सुन नहीं रहा है। उनकी मेमोरी लॉस हो गई है लेकिन बुजुर्ग आदमी हैं हम उनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने तेजस्वी और नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि दोनों एक ही तरह के हैं दोनों भ्रष्टाचारी हैं कोई नया बात नहीं है।
बिहार की राजनीति में राहुल गांधी का कोई रोल नहीं
तेजस्वी बिहार का अनोखा राजनेता है, जो डेढ़ वर्ष की उम्र में 100 करोड़ से अधिक का मालिक है। जीतन राम मांझी के अलग होने के मामले में कहा कि कोई उनके मझधार में फंसने वाला नही है अब भागेगा। उन्होंने कहा कि 24 में जनता दल यूनाइटेड पूरी तरह हाफ होगी। 2025 आते-आते पूरी तरह साफ हो जाएगी।
पटना में पोस्टर पर फ्लाइंग किस देते हुए फोटो मामले पर उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में राहुल गांधी प्रासंगिक है। उनका कोई रोल नहीं है। उनकी पार्टी के नेता भी उनको प्रधानमंत्री का उम्मीदवार नहीं मान रहे।