गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: भाजपा नेताओं पर पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अपने हाथों पर काला पट्टा लगाकर शहर के विभिन्न मार्गो पर विरोध मार्च निकाला।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौनिया चौक पहुंच कर पुतला दहन किया। जहां भाजपा नेताओं ने सीएम और डिप्टी सीएम का पुतला दहन कर जमकर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम और डिप्टी सीएम का फुंका पुतला
तेजस्वी यादव के ऊपर चार्जशीट, नई शिक्षक नियमावली और 10 लाख रोजगार देने के वादे से मुकरने के खिलाफ बीजेपी ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला था। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा था। इस प्रदर्शन में एक भाजपा नेता की मौत हो गई थी।
घटना के बाद आक्रोशित भाजपा नेताओं ने आज काला दिवस मनाकर अपने हाथों में काला पट्टी बांधकर झंडा और तख्ती लेकर विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए मौनिया चौक पहुंच कर सूबे के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजश्वी यादव का पुतला दहन किया साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
जनता करेगी हिसाब
भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गिरी ने बताया की पटना में हम लोगो का पूर्व नियोजित कार्यक्रम तय था। हमलोग शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके से हम लोग मार्च कर रहे थे। इसी बीच पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं पर निर्ममता से लाठी चार्ज कर दिया। साथ ही इस लाठी चार्ज के कारण हमारे नेता की मौत हुई है। जिसका हिसाब जनता लेकर रहेगी।