गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेंगराही गांव के पास एक युवक नहर में गिर गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। उनकी मदद से इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव का रहनेवाला युवक राहुल कुमार बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। रास्ते में वे जैसे ही टेंगराही गांव के समीप पहुंचा कि अचनाक उसकी बाइक के आगे एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के लिए जब तक वह ब्रेक लगाता तब तक बाइक से बकरी टकरा गई। इसके बाद युवक ने अपना संतुलन खो दिया और समीप के नहर में बाइक समेत गिर गया। जिससे यह हादसा हुआ।
वहीं शहर के बंजारी गांव की रहनेवाली एक वृद्ध महिला को स्कूटी सवार ने धक्का मार दिया। जिससे महिला कांति कुंवर जख्मी हो गई। उधर, विश्वंभरपुर थाने के गांव में बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक प्रिंस कुमार बताया गया है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।