- घर लौट रहे ठेकेदार की हादसे में गई जान।
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के बरौली थाना क्षेत्र रामपुर मोड़ के पास एनएच-27 पर गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 30 वर्षीय बाइक सवार ठेकेदार की दबकर मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा फॉर्म कोठी गांव निवासी हरेंद्र चौधरी के 30 वर्षीय बेटे संतोष कुमार के रूप में की गई। मृतक पेशे से सफाई ठेकेदार था।
बरौली में ठेका चलता था, किराए पर रहता था
मृतक का ठेका बरौली में चलता था। किराए पर कमरा लेकर रहता था। इसी बीच वह अपना कार्य पूरा कर बाइक से शनिवार की देर रात अपने कमरे पर लौट रहा था।
तभी ट्रैक्टर ट्रॉली आया और अनियंत्रित होकर बाइक सवार पर पलट गया। जिससे वह उसमें दब गया और दबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सूचना बरौली थाना की पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसकी पहचान कर जानकारी परिजनों को दी गई।