गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के बरौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम के समीप गड्ढे में बाइक के गिर जाने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतका सिधवलिया थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की रूबी देवी थी। हादसे में उसका देवर विक्की तिवारी घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की रहने वाली रूबी देवी अपने देवर के साथ बाइक पर सवार होकर गोपालगंज से बरौली बाजार की तरफ जा रही थी।
<span;>इसबीच वे जैसे ही बरौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम के समीप पहुंचे की उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों समीप के गड्ढे में गिर गए। इससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालन सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटना की सूचना के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गए। वहीं कुछ परिजन घायल युवक को इलाज के लिए लेकर बरौली से सिवान चले गए।