गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: अयोध्या में होने वाले 22 जनवरी को भव्य राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व राम भक्तों ने घर-घर जाकर प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत का वितरण किया।
इस दौरान राम भक्तो ने विभिन्न वार्डो में घूम-घूम कर लोगों को पूजित अक्षत कलश और भगवान श्री राम के तस्वीर देकर निमंत्रण दिया।
ताकि अपने अपने समयानुसार रामभक्त अयोध्या पहुंचे और भगवान श्री राम का दर्शन कर पूजा अर्चना करें। आरएसएस,विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत को घर-घर जाकर वितरित करने का कार्य ने किया।
गीत गुणगुनाते हुए दिया निमंत्रण
इस दौरान रामभक्तो ने रघुवर जी के अवधपुरी में प्राण प्रतिष्ठा होना है… निमंत्रण को स्वीकार करो… अब सब को अयोध्या चलना है…. के गीत गुनगुनाते हुए अक्षत वितरण की साथ ही रामभक्तों ने भजन-कीर्तन और रामायण का पाठ भी किया।
इस दौरान लोगों में अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। लोग भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष और उनके शीघ्र प्राण प्रतिष्ठा होने पर खुशी व्यक्त कर रहे थे। अक्षत लेकर पहुंचे रामभक्तो पर पुष्प की वर्षा की।
अयोध्या चलने की अपील
नीलमणि शाही और चंचल कुमार ने बताया की अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद 22 जनवरी को राम लला का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह एक ऐतिहासिक अवसर है। इस अवसर पर सभी रामभक्तों को अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम का दर्शन और पूजा अर्चना करने का निमंत्रण दिया जा रहा है।
साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक राष्ट्रीय गौरव का विषय है। हम सभी को मिलकर इस अवसर को सफल बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।