गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के नरैनिया ढाला के पास अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार पिता-पुत्र को चाकू गोद दिया। जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मियों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के हकीम टोला गांव निवासी जलेश्वर शर्मा के पुत्र धर्मेंद्र शर्मा और धर्मेंद्र शर्मा के पुत्र प्रिंस कुमार शर्मा के रूप में की गई।
बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी का करते थे संचालन
जख्मी धर्मेंद्र शर्मा मीरगंज बाजार के पास बैंक ऑफ इण्डिया के सीएसपी का संचालन करते हैं। रोज की तरह वह सीएसपी को बंद कर अपने बेटे प्रिंस के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बिच जैसे ही वे मीरगंज थाना क्षेत्र के नरैनिया ढाला के पास पहुंचे, तभी पूर्व से घात लगाए 4-5 बदमाशों ने घेर लिया और लूटपाट की कोशिश की। शोर मचाने पर स्थानीय लोग आने लगे। जिसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और लोगों को आते देख फरार हो गए।
गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर किया रेफर
पिता-पुत्र को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में स्थिति में सुधार ना होते देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मीरगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि दो लोगों को अज्ञात बादमाशों ने चाकू मारा है। मामले की जांच की जा रही है। बादमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।