गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के वकालखना के पास गुप्त सूचना के आधार पर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया।
इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है।
वहीं, पुलिस के तत्परता से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। जख्मी पुलिसकर्मी की पहचान अभिषेक कुमार और महम्मदपुर थाना के चौकीदार छोटेलाल राय के रूप में की गई। मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की हत्या मामले में फरार एक आरोपीय गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार रोड स्थित वकलतखाना पहुंचा है।
पुलिसकर्मियों को चाकू मारा।
इसी बीच पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंच गई। उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच पुलिस उसे लेकर थाना जाने लगी। तभी बदमाश ने अपने पैकेट से चाकू निकालकर महमदपुर थाना के चौकीदार छोटेलाल राय के पेट पर वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके का फायदा उठाकर फरार होने लगा। तभी सामने से सिपाही अभिषेक और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की।
2 पुलिस घायल।
इसके बाद सिपाही अभिषेक के हाथ में चाकू लग गई। इससे वह भी जख्मी हो गया। फरार होने लगा तभी अन्य पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए मौनिया चौक से उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोनों जख्मियों को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है।