गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के सदर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 9 सूत्री मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अनिश्चित कालीन हड़ताल कर मानदेय बढ़ाने समेत 9 सूत्री मांग करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी आवाजे बुलंद की।
आशा कार्यकर्ताओ द्वारा सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट को बंद कर धरना प्रदर्शन किया। समान काम के बदले समान वेतन मान व मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटरो द्वारा पिछले 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा।
इसी कड़ी में मंगलवार को सदर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर बैठ कर गेट बंद कर दिया और सूबे के मुख्य मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा की किसी भी काम के कार्य में आशा कार्यकर्ताओ को लगा दिया जाता है। लेकिन मानदेय के नाम पर सिर्फ एक हजार रुपए ही दिया जाता है।
इस में घर परिवार कैसे चल पाएगा। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा की कोरोना माहमरी में भी उनसे काफी काम लिया गया। जान जोखिम में डाल कर आशा कार्यकर्ता काम किए लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।