गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूरे गांव में लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। कोरोना संक्रमण के दौरान ग्रामीण इलाके के लोगों को जागरूक करने, उन्हें स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन आरोग्य रक्षक इसी दृष्टि से चलाया जा रहा है।
बिहार के गांव-गांव तक इस अभियान को पहुंचाने को लेकर विद्यार्थी परिषद की ओर से पांच-पांच युवाओं की पांच सौ टीमें तैयार हुई हैं। जो तीस हजार गांवों तक अपनी सेवा कार्य डोर टू डोर पहुंचाएगी। टीम के प्रत्येक सदस्य सुरक्षा मानकों से पूर्ण हैं। वे पीपीई किट, फेस शील्ड, ग्लब्स, सैनिटाइजर, थर्मल गन, ऑक्सिमिटर और मास्क से लैस होकर इस अभियान में लगे हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता मिशन आरोग्य रक्षक के माध्यम से प्रत्येक की सेवा कर रहे हैं। वे सदैव स्वस्थ रहें इस मंशा से हम उनकी थर्मल स्क्रीनिंग, शरीर के तापमान की जांच, ऑक्सीजन लेवल जांच रहे हैं। उन्हें टीकाकरण कराने को लेके जागरूक करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आवश्यक दवाएं भी दे रहे हैं। जिन्हें ज्यादा जरूरत पड़ रही है उन्हें निकटवर्ती पीएचसी और अस्पताल में भर्ती भी कराया जा रहा है। हमारी परंपरा एकांत में आत्मसाधना और लोकांत में परोपकार की पोषक है।
अभाविप के जिला संयोजक अनीश कुमार व विभाग सह संयोजक अभिषेक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा है कि अभियान सम्पूर्ण बिहार में एक से सात जून तक अभियान के रूप में गति से चल रहा है। इस अभियान में नगर मंत्री अनूप दुबे, प्रिंस सिंह, मनीष मिश्रा, लवली राजपूत, सृष्टि कुमारी, प्रिया कुमारी, शालू कुमारी, कंचन कुमारी, सलोनी सिंह, अमन राय, भोला तिवारी, नवीन सिंह, सन्नी सिंह, दीपक राय व सूरज सिंह आदि कार्यकर्ता लगे हुए हैं।