गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के कमला राय कॉलेज के मुख्य गेट पर मंगलवार को अखिला भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तालबंदी की।
इसके साथ ही आगजनी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्याल प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। परिषद कार्यकर्ताओं के तालाबंदी के कारण छात्र छात्राओं की भीड़ कॉलेज के मुख्य गेट पर लगी रही।
वहीं कॉलेज के प्राचार्या के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। जिसके बाद परिषद कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट का ताला खोला।अखिला भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीश कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट 3, 2, 1 परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। जिसके कारण सत्र काफी पीछे होता जा रहा है।
अब तक स्नातक में नामांकन की दूसरी सूची जारी नहीं हुआ है। बार बार विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया जा रहा है। बावजूद इस पर कोई पहल नही हों रही है। जिससे परेशान होकर आज मंगलवार को कमला राय कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक अरार मोड़ के मुख्य द्वार को बंद कर आंदोलन किया गया।