गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में महिलाओं पर किए गए टिप्पणी के बाद चारो ओर नीतीश कुमार का विरोध शुरू हो चुका है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के मौनिया चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा की महिलाओ के प्रति किए गए टिप्पणी घोर निंदनीय है और मुख्यमंत्री को इस्तीफा तत्काल दे देना चाहिए। बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति दिए गए बयान को लेकर शहर के मौनिया चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन व पुतला फूंका।
इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं। कुछ भी कहीं भी आजकल बोलते दिखते हैं। जिस प्रकार से उन्होंने विधानसभा के अंदर महिलाओं के प्रति टिप्पणी किया है वह घोर निंदनीय है। बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास लोकतंत्र को चोट देने वाला बयान है।
इससे पूरे देश में बिहार का गरिमा धूमिल हुआ है। पूरे बिहार के जन-जन में आक्रोश का महौल है। मुख्यमंत्री को अभिलंब इस्तीफा देना चाहिए। नीतीश कुमार का कोई हक नहीं है जो बिहार के मुख्यमंत्री रहें। पूरे देश में बिहार का बदनामी करने का काम किया है।