मीरगंज | व्हीएसआरएस न्यूज: सेवा ही संगठन पार्ट- 2 अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सेवा कार्य चलाया। शहर में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद गरीबों में मास्क, साबुन तथा सेनेटाइज का बड़े पैमाने पर गरीब परिवार को वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा को ही संगठन का आधार मानती है, इसीलिए कोरोना की दूसरी महामारी में भी बड़े पैमाने पर सेवा कार्य चलाया जा रहा है।
नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने बताया कि जिले के प्रत्येक बूथों पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में सेवा कार्य हो रहा है। कोरोना महामारी से बचने के लिए जहाँ लोगों को भाजपा के कार्यकर्ता जागरूक कर रहे है। वहीं जरूरतमंद लोगों के बीच उनके कहने पीने एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना की पहली लहर की भांति ही दूसरी लहर में भी सेवा ही संगठन हैं का अभियान चला रही है, इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, महामंत्री सतेन्द्र कुमार, महादलित प्रकोष्ठ के संयोजक कन्हैया बास्फोर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूरज कुमार, शिवम केशरी, अजय कुमार इत्यादि उपस्थति रही।