उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर गांव के समीप मिली अज्ञात महिला की शव को शिनाख्त के बाद हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के मंगल मांझी के पुत्र सुभाष मांझी के रुप में किया गया है। गिरफ्तार हत्या आरोपी प्रेमी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बताया जा रहा है कि 1 जून 2011 को वृंदावन चईया टोला के समीप एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। मामले को लेकर चौकीदार अमरजीत चौधरी के फर्द बयान पर महिला की हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। इस दौरान पुलिस जांच में पता चला कि मृत महिला बरौली थाना क्षेत्र के बघेजी गांव की इंदु देवी है।जिसकी शादी सारण जिले के पानापुर गांव के ललन प्रसाद के साथ हुई थी।
मृत महिला तीन बेटियों की मां होने के बाद लछवार मंदिर पर झाड़-फूंक कराने आती थी। इसी दौरान विलंब हो जाने पर वह चनावे गांव के सुभाष मांझी के घर रुक जाती थी। देखते देखते दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा था। इसी दौरान गांव के बाहर मृत्यु युवती इंदु देवी का शव फेंका हुआ पाया। जिसके बाद पुलिस जांच के बाद प्रेमी सुभाष मांझी का नाम सामने आने के बाद उसे आरोपी बनाया गया था। तभी से आरोपी मामले में फरार चल रहा था। जिसे थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।