मांझागढ़ । व्हीएसआरएस संवाददाता: मांझागढ़ थाना क्षेत्र के गौसियां पंचायत के डूमरिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मांझागढ थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव के बिटू कुमार कि बाइक को शनिवार की रात्रि में उनके घर से चोरी कर लिया गया।
इसकी जानकारी परिजनों को सुबह में सो कर उठने के बाद चला।बाइक की काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला, जिसके बाद मांझागढ थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए रविवार को मांझागढ थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार चोर नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव के निर्भय सिंह बताया जाता है।
थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के साथ दो अन्य लोग शामिल थे।जिसकी पहचान काकड़कुंड गांव के राकेश सिंह एवं धनंजय सिंह के रूप में किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि निर्भय कुख्यात बाइक चोर है।नगर थाना पुलिस को भी इसकी तलाश थी।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।