गोपालगंज | व्हीएसआरएस न्यूज: जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के झझवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बॉस स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद सड़क जाम करने वालों को समझाने की कोशिश की। मगर लोग मनने को तैयार नहीं थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव के निहोरा महतो का पुत्र सत्येंद्र महतो बताया गया है।
वह अपने ससुराल किसी काम से गया हुआ था। वहां से वापस अपने घर लौट रहा था। इस बीच वे जैसे ही महम्मदपुर थाना क्षेत्र के झझवा गांव के पास पहुंचा की अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद लोग धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ कर उस पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। लेकिन हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। उधर पुलिस की टीम के काफी समझाने बुझाने के बाद उसे लोग शांत हुये। इसके बाद पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया।
देर रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिवार के सदस्य को अपने साथ लेकर घर चले गए। दरवाजे पर जैसे ही युवक का शव पहुंचा कि परिवार के सदस्य दहाड़ मार कर रोने लगे। परिजनों की चीत्कार से पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया था। वहीं शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी मृतक के दरवाजे पर लगी हुई थी।