गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिश्र बतराहा गांव में स्थित काली स्थान के पास एक अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत किशोर की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के कला मजिरवा गांव निवासी शिव बचन महतो के 15 वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार के रूप में की गई।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि प्रिंस कुमार साइकिल पर सवार होकर मिश्रा बतराहा स्थित गांव के बाजार पर सामान खरीदने जा रहा था। इसी बीच वह जैसे ही मिश्र बतराहा गांव में स्थित काली स्थान के पास पहुंचा ही था कि एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही किशोर मौके पर ही गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
जख्मी अवस्था में उसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन स्थिति में सुधार न होते देखा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में कुछ देर इलाज कराने के बाद परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाया जा रहै थे।
इसी बीच रास्ते में ही किशोर ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत होने के बाद परिजन शव को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।