मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राम भक्तों को आमंत्रित करने के लिए भेजे गए अक्षत कलश का मीरगंज शहर में विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया।
अक्षत कलश सह शोभा यात्रा निकाल लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। शहर के श्रीराम जानकी महादेव मंदिर परिसर से निकाली गई शोभायात्रा में शहर के गल्ला मंडी होते हुए नरइनिया, हथुआ मोड़, मरछिया देवी चौक, जय प्रकाश चौक का भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुंचा।
इस दौरान शहर वासियों को आमंत्रण पत्र दिया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ संस्था की ओर से आए पूजित अक्षत का वितरण किया गया। शोभायात्रा के संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को रामलला की जन्मस्थली पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए घर-घर आमंत्रण देने के लिए अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,अशोक कुमार गुप्ता, ध्रुवजी प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू, ज्योति भूषण, अभिषेक सोनी , ब्रम्हा जी प्रसाद,शिवम केशरी, पवन कुमार गुप्ता,रमन कुमार गुप्ता, सौरभ पाठक,सूरज कुमार, प्रिंस कुमार,अजय कुमार,राज कुमार,मोनू कुमार, रितेश कुमार, रंजेश केशरी,विकाश कुमार गुप्ता,राम प्रसाद केशरी, सेठ जी, अजय पांडेय, मुन्ना पांडेय,मुरारी प्रसाद आदि थे।